फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There is a difference between the words and actions of the government: Kailash

सरकार की कथनी और करनी में है अंतर : कैलाश

Tue, 09 Jan 2024 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
There is a difference between the words and actions of the government: Kailash
अंबेडकरनगर। महिला सुरक्षा व सम्मान की बातें तो बढ़-चढ़कर की जाती है लेकिन हकीकत इससे परे है। बीएचयू में छात्रा के साथ अभद्रता करने वाले तीनों आरोपी भाजपा आईटी सेल से जुड़े निकले। इन्हें गिरफ्तार करने के बजाय मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रभारी कैलाश चौहान ने कहीं। जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कैलाश ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा कि महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की बातें करने वाले ही महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। बीएचयू में छात्रा के साथ अभद्रता करने वालों को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार में लगा दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस को दो माह का समय लग गया। अब इन पर प्रशासन का बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा। जिला प्रभारी ने कहा कि गोरखपुर में विनोद उपाध्याय का फर्जी एनकाउंटर किया गया। उनकी गलती महज इतनी थी कि वे सदैव मुख्यमंत्री का विरोध करते थे। गोरखपुर की जनता इसका बदला लोकसभा चुनाव में लेगी। कहा कि प्रदेश में महिला हिंसा व उत्पीड़न तेजी से बढ़ा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, डॉ. विजयशंकर तिवारी, अवधेश, जियाउद्दीन अंसारी, संजय तिवारी, चुन्नीलाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले अकबरपुर पहुंचने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed