{"_id":"65282f6e2ea1cbe711050ce6","slug":"there-are-many-potholes-on-the-highway-be-careful-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-4661-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईवे पर गड्ढों की भरमार, रहें होशियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईवे पर गड्ढों की भरमार, रहें होशियार
Thu, 12 Oct 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
गौहन्ना चौराहे पर सड़क में हुए गड्ढे।
टांडा-रायबरेली हाईवे बदहाल : टांडा से महरुआ के बीच 35 किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील
यात्री परेशान, जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। टांडा-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री सफर के दौरान हिचकोले खाने को मजबूर हैं। कारण यह है कि इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिले से होकर गुजरा 35 किमी. एनएच बदहाल है। इससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मगर इन्हें दुरुस्त करने को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को पूरी तरह से गड्ढामुक्त किए जाने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद गड्ढे में तब्दील हो चुके एनएच 128 को दुरुस्त करने को लेकर एनएचआई मौन साधे हैं। मालूम हो कि टांडा से रायबरेली तक जाने वाला नेशनल हाईवे इस जिले में टांडा से लेकर अकबरपुर होते हुए महरुआ तक शामिल है। यह पूरा मार्ग जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है।
करीब छह माह पहले टांडा से लेकर महरुआ के आगे सुल्तानपुर जनपद तक मार्ग की मरम्मत कराई गई थी। इससे आवागमन सुचारू हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर स्थिति खराब हो गई है। महरुआ से टांडा तक इस तरह गड्ढे हो गए हैं कि सुचारु ढंग से चलना कठिन है।
विज्ञापन
जनपद सीमा में इस नेशनल हाईवे पर भिखारीपुर में ब्लैक स्पॉट तथा गौहन्ना चौराहा व जलालपुर बाइपास के निकट हॉट स्पॉट चिंहित है। लापरवाही यह कि इन स्पॉट पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिंहित होने के बाद भी इन स्थानों पर एनएचआई की निगाह नहीं पड़ रही।
जिम्मेदारों को नहीं है सुध
बृहस्पतिवार को टीम एनएच 128 के भिखारीपुर हॉट स्पॉट पर पहुंची तो वहां कई छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई दिए। मौके पर मिले सुनील शर्मा व सालिकराम ने कहा कि जब दुर्घटना बाहुल्य वाले क्षेत्र में इतने गड्ढे हैं तो अन्य स्थानों की हालत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। गौहन्ना चौराहे पर उत्पन्न गड्ढों में गिरकर अक्सर लोग घायल होते रहते हैं। मीरमलुकपुर निवासी कलंदर व जाफरगंज निवासी इंद्रजीत ने कहा कि नवीन मंंडी समिति के निकट एप्रोच मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर आवागमन करना अब मुश्किल हो गया है। इसके अलावा जलालपुर बाईपास के निकट भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
पीडी को भेजा गया पत्र
सड़क को पूरी तरह से गड्ढामुक्त करने को लेकर एनएचआई के परियोजना निदेशक को पत्र भेजा गया है। यदि समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाया गया तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
-डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम