फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Then the water of Saryu reached Araji Devara link road

Ambedkar Nagar News: फिर अराजी देवारा संपर्क मार्ग तक पहुंचा सरयू का पानी

Mon, 22 Jul 2024 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Then the water of Saryu reached Araji Devara link road
राजेसुल्तान पुर में लगातार बढ़ रही सरयू नदी का जल स्तर - संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का पानी फिर से अराजी देवारा संपर्क मार्ग के निकट तक पहुंच गया है। कम्हरिया स्थित धर्मशाला की दो सीढि़यां भी डूब गईं हैं। जलस्तर में वृद्धि होने पर अराजी देवारा संपर्क मार्ग एक बार फिर से पूरी तरह से जलमग्न हो जाएगा। जलस्तर देख सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में होने वाली वृद्धि का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार सुबह जलस्तर 85.05 मीटर पहुंच गया। माना जा रहा है कि पानी बढ़ता रहा तो दो तीन दिन में जलस्तर खतरे के लाल निशान 85.56 मीटर तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो माझा क्षेत्र के ग्रामीणों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बीच नदी का पानी अराजी देवारा संपर्क मार्ग तक पहुंच गया है। मंगलवार या बुधवार सुबह तक संपर्क मार्ग एक बार फिर से पूरी तरह से जलमग्न हो जाने की आशंका जताई जा रही है। मालूम हो कि बीते दिनों जब जलस्तर खतरे के लाल निशान के निकट पहुंच गया था तो संपर्क मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया था, जिससे वहां नाव का संचालन करना पड़ा था। सोमवार को कम्हरिया स्थित धर्मशाला की दो सीढि़यां भी डूब गईं। बढ़े जलस्तर से माझा कम्हरिया व अराजी देवारा ग्राम पंचायत के लगभग एक दर्जन मजरों की लगभग 24 हजार की आबादी की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------------
पूरी की गईं व्यवस्थाएं

जलस्तर बढ़ता देख बाढ़ चौकियों को भी पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। विश्वनाथ जूनियर हाईस्कूल बरोही पांडेय का पूरा को सक्रिय कर दिया गया है। जरूरी व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गईं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इनके अलावा सात अन्य क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं। यदि जलस्तर बढ़ा तो इन सभी को भी सक्रिय कर दिया जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए माझा कम्हरिया के लिए सात तो अराजी देवारा के लिए चार नावों को अधिग्रहीत किया गया है। इनके संचालन के लिए 20 नाविक हैं। इसके साथ ही 21 गोताखोर की भी ड्यूटी जगह-जगह लगाई जाएगी। इसके साथ ही दो स्वास्थ्य शिविर भी सक्रिय हो गए हैं। एक माझा कम्हरिया तो दूसरा दर्शननगर में स्थापित स्वास्थ्य शिविर में सोमवार को चिकित्सकों की टीम ने आने वाले लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसके साथ ही निकटवर्ती मजरों में पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से निपटने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा गया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।



----------------------------
अधिकारियों ने लिया जायजा

एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने राजस्वकर्मियों के साथ माझा कम्हरिया व अराजी देवारा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। उन्हें किसी भी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है। एसडीएम ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। यदि आगामी दिनों में कहीं भी नाव के संचालन की जरूरत पड़ी तो उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed