फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Theft

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Thu, 19 Nov 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Theft
आलापुर। चोरी की तमाम घटनाओं के बीच बुधवार रात चोरों ने मकरहीं बाजार स्थित किराने की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आलापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख बाजारों में लगातार चोरी की वारदातों ने दुकानदारों व नागरिकों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की लाचारी व उदासीनता का आलम यह है कि बीते दिनों रामनगर बाजार व रामनगर ब्लाक में जहां चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़ हजारों का माल पार कर दिया था, वहीं अवर अभियंता के आवास में चोरी का असफल प्रयास किया था।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी चोर तमाम वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इन घटनाओं की छानबीन में जुटी ही थी कि इस बीच बुधवार रात चोरों ने मकरही बाजार में एक अन्य घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने संजय अग्रहरि के किराने की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक चौथी बार उसकी दुकान में चोरी को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed