फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   theft

अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Fri, 02 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
theft
फोटो 24, अंबेडकरनगर के आलापुर थाने में चोरी की बाइक के साथ मौजूद गिरफ्तार अभियुक्त। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आलापुर पुलिस टीम ने अन्तर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने पांच बाइक भी बरामद की हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। आरोपियों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर इन दिनों जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आलापुर पुलिस टीम गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पांच लोग हाईवे पर अमड़ी लोहरा को जाने वाली नहर पुलिया के पास बाइक लेकर संदिग्ध हालत में खड़े हैं। ये लोग बाइक बेचने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक लल्लन यादव, एसआई राजेश कुमार सिंह, सिपाही प्रेम प्रकाश सिंह, अजय यादव, विकास कुमार, योगेंद्र कुमार व राजेंद्र सरोज के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया। दो मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान शिवम् पाण्डेय निवासी लखमीपट्टी, गुलाबचंद्र विश्वकर्मा लखमीपट्टी व अजय पाण्डेय उर्फ आशीष निवासी छिज्जिरपुर, थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई। इनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने फरार साथियों का नाम सचिन सिंह निवासी शंभू का पूरा थाना अहिरौला, आजमगढ़ (गिरोह का सरगना) व रमाकांत यादव निवासी लखमीपट्टी थाना आलापुर बताया। कहा कि ये सभी मिलकर अंबेडकरनगर, आजमगढ़ व संतकबीरनगर आदि जनपदों में बाइक चोरी करते थे। इसके बाद फर्जी कागज तैयार कर बेचते थे। सचिन सिंह के विरुद्घ कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed