{"_id":"6ae776bc0e71ac52c20ff8a6","slug":"sun-emerges-after-three-days-of-rain-farmers-set-to-work-to-save-their-crops-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-168360-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन दिन की बारिश के बाद निकली धूप, फसल बचाने में जुट किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन दिन की बारिश के बाद निकली धूप, फसल बचाने में जुट किसान
विज्ञापन
कटेहरी के मौरापारा में रविवार को पाइप के जरिए खेत में भरे पानी को बाहर निकालता किसान। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को थम गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि, शाम करीब चार बजे फिर बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
तीन दिनों की बारिश और तेज हवा ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल कई स्थानों पर गिर गई है। वहीं, निचले इलाकों के खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। किसानों को आशंका है कि खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से धान की बालियों और दानों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ऐसे में रविवार दोपहर बारिश थमने के बाद निकली धूप से किसानों को कुछ राहत मिली है। उन्हें उम्मीद है कि खेतों की नमी कम होने के साथ बची हुई फसल को सुरक्षित घर पहुंचाने का मौका मिलेगा।
कटेहरी के कटारी नगर निवासी किसान राधेश्याम यादव ने बताया कि बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार फसल गिर गई है। रविवार को धूप निकलने से कुछ उम्मीद जगी है कि बची हुई फसल को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सकेगा। इसके लिए अब उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मौसम साफ रहा तो फसल समेटने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
उधर, उधनपुर निवासी किसान रमेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण उनकी धान की फसल खेत में गिर गई है। इससे काफी नुकसान हुआ है। फसल खराब होने का असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। बच्चों की पढ़ाई की फीस जुटाने में भी परेशानी हो सकती है। रविवार को मौसम खुलने से उम्मीद जगी है कि खेत में बची फसल को अब और नुकसान नहीं होगा।