{"_id":"5d54582f8ebc3e6caf0cf94b","slug":"theft-ambedkar-nagar-news-lko4763546190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप का ताला तोड़ चोरों ने पार की लाखों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शॉप का ताला तोड़ चोरों ने पार की लाखों की संपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटांडा। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर बाजार में मंगलवार रात चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दिलीप वर्मा पुत्र अंबिका की बलरामपुर बाजार में मोबाइल की दुकान है। हर दिन की तरह मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया।
बुधवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गया। शटर का ताला टूटा था। अनहोनी की आशंका में जब दुकान के अंदर गय्रा तो चारों तरफ सामान बिखरा था। कैश काउंटर का ताला टूटा था। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने 20 हजार नकदी के अलावा 55 मोबाइल सेट समेत लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।