{"_id":"619adc69bed66185af6255cbc5c237b3","slug":"the-young-man-died-after-being-crushed-by-cane-loaded-trolley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रॉली से कुचल कर युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रॉली से कुचल कर युवक की जान गई
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित 50 नंबर ट्यूबवेल के निकट सोमवार देर सायं चीनी मिल की गन्ना लदी ट्रॉली से हुए हादसे में साइकिल सवार एक युवक की कुचलकर मौत हो गई, जबकि साइकिल चला रहा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर अकबरपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर सूचना परिजनों को दी। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानाक्षेत्र के करमपुर गांव निवासी हौसिला यादव का पुत्र अयोध्या यादव सोमवार को गांव के रमेश यादव के साथ अकबरपुर आया था। दोनों एक साइकिल से अकबरपुर आए और यहां पर सामानों की खरीददारी करने के बाद सायं करीब 8 बजे दोनों घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि अकबरपुर फैजाबाद मुख्य मार्ग पर 50 नंबर ट्यूबवेल के निकट चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही ट्रॉली से गन्ना लदी एक ट्रक पास लेने लगी। ट्रैक्टर चालक पास देने के दौरान सड़क की बायीं तरफ काफी किनारे चला आया। अचानक ट्रैक्टर के आ जाने से साइकिल से चल रहे करमपुर निवासी रमेश यादव(28) पुत्र रामहरख का संतुलन बिगड़ गया और साइकिल लेकर गिर पड़ा। पीछे बैठा अयोध्या 30 पुत्र हौसिला प्रसाद ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश को भी हल्की चोट आयी है।
दुर्घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने में सफल रहा। सूचना पर अकबरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल रमेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि शव को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। अकबरपुर थाना प्रभारी योगेश शाह ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।