फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The wheel of development will run in 529 villages from 38 crores

Ambedkar Nagar News: 38 करोड़ से 529 गांवों में दौड़ेगा विकास का पहिया

Wed, 19 Apr 2023 07:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development will run in 529 villages from 38 crores
अंबेडकरनगर। 38 करोड़ रुपये से 529 गावों में विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत संबंधित गांवों को मॉडल गांव बनाया जाएगा। शहर की तरह ही गांव की गलियों में कूड़ा वाहन दौड़ेंगे और घर-घर से कूड़ा करकट उठाएंगे। बेहतर साफ-सफाई के साथ ही जलभराव की समस्या को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव की दिशा में सुधार लाने व शहर जैसी सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा अलग-अलग योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत अब 529 गावों को मॉडल गांव के रूप में तैयार किया जाएगा। वर्ष 2022-23 में 28 गांव को मॉडल गांव बनाया गया था। अब 529 गावों को मॉडल गांव बनाए जाने की तैयारी है। मालूम हो कि जिले में कुल 899 गांव हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 38 करोड़ रुपये संबंधित गांव की दशा व दिशा सुधारने में खर्च किया जाएगा। जिस प्रकार से शहरी क्षेत्रों में कूड़ा वाहन गलियों मेें पहुंचकर घर घर से कूड़ा करकट एकत्र करते हैं उसी प्रकार से अब गांव की गलियों में भी ऐसे ही वाहन प्रतिदिन सुबह दौड़ते नजर आएंगे। गड्ढा खोदकर उसमें गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखा जाएगा। जलभराव समस्या दूर करने के लिए नालियों को दुरुस्त करने के साथ ही नई नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुरेंगे गांव के दिन
मरथुआ सरैया के गयादीन पांडेय व बनगांव के सोहनलाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत मॉडल गांव बनने से गांव के दिन बहुरेंगे। ग्रामीणों को भी शीघ्र ही शहर जैसी व्यवस्थाएं मिल सकेंगी। बरधाभिउरा के प्रदीप व कटरिया के सुनील शर्मा ने कहा कि गांव में जलभराव समस्या रहती है। इससे कई बार प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। मॉडल गांव बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी। उतरेथू के गुलाम मोहम्मद व अमोला सोनू कुमार ने कहा कि मॉडल गांव में चयन होने के बाद अब गांव की मूलभूत समस्याएं दूर हो जाएंगी। विशेषकर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed