{"_id":"643c37796efa4be83a0050d2","slug":"the-web-of-fraud-woven-in-hotels-and-guest-houses-ambedkar-nagar-news-c-13-1-187176-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: होटलों व गेस्ट हाउस में बुना गया ठगी का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: होटलों व गेस्ट हाउस में बुना गया ठगी का जाल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के होटलों व गेस्ट हाउसों में करोड़ों की ठगी में लोगों को फंसाने की मुहिम पिछले चार माह से खुलेआम चल रही थी। यह खुलासा अब सामने आए कई नए वीडियो क्लिप तथा आम लोगों द्वारा दी गई जानकारीसे हुआ है। 900 करोड़ की ठगी का केस दर्ज करने वाली पुलिस पर अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर उसकी इंटलीजेंस व अन्य इकाई क्या कर रही थी। स्वाट टीम की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
रातों रात लखपति बनने का सपना दिखाकर फरार हुई ऑनलाइन कंपनी आईडीए की ठगी ने समूचे जिले को झकझोर डाला है। हर किसी की जुबान पर पिछले कई दिनों से इस कंपनी द्वारा किए गए बड़े फ्राॅड की ही चर्चा है। सोशल मीडिया पर यह मामला उछलने के बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को नामजद तो कर लिया लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हो पाई है। इस बीच अब कंपनी से जुड़े कुछ वीडियो तथा फोटो सार्वजनिक हुए हैं। इससे यह खुलासा हुआ है कि कंपनी के लोग अकबरपुर में घूम-घूमकर ठगी की व्यूह रचना तैयार कर रहे थे।
नगर के शहजादपुर स्थित तीन गेस्ट हाउस व होटलों में कंपनी के सेमिनार हुए थे। इसमें बड़ी तादाद में लोगों की भागीदारी हुई। ऐसे कार्यक्रमों में बड़े पुरस्कार वितरण कर डोरे डाले गए। इन्हीं सबके चलते हजारों लोग जुड़ते चले गए। नगर समेत अन्य क्षेत्रों के नागरिकों के जुड़ने तथा कंपनी द्वारा लगातार सेमिनार करने के बावजूद खुफिया पुलिस व स्वाट टीम को इसकी जानकारी न हो पाना ज्यादा हैरत भरा है। अब लोग इसी को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दरवाजे से चल रही डील
अरबों रुपये की ठगी का उल्लेख अकबरपुर कोतवाली में दर्ज केस में होने से मामला सुर्खियों में है। खबर है कि पूरे मामले में अब नया खेल शुरू हो गया है। इसमें समाज के कई वर्ग के लोग शामिल हो गए हैं। कुछ खास लोगों को बचाने केे लिए कई लोग आगे आ गए हैं। कई बड़े ओहदेदारों से रात के अंंधेरे में मुलाकात कराई जा रही है। लकिन यह मामला लीक हो गया है। इसके बाद से ही कुछ लोग ऐसे लोगों को बेनकाब करने की मुहिम में जुट गए हैं। वे ऐसे लोगों की वीडियो फुटेज कुछ खास दफ्तरों, आवासों या प्रतिष्ठानों से बाहर निकलते या फिर अंदर जाते समय बनाने की कोशिश में हैं। यह कोशिश सफल हुई तो जल्द ही कई और लोग बेनकाब होते दिखेंगे।