फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The weather was pleasant due to clouds, drizzle in the afternoon

Ambedkar Nagar News: बदली से मौसम रहा सुहाना, दोपहर बाद बूंदाबांदी

Mon, 30 Jun 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant due to clouds, drizzle in the afternoon
सोमवार को शहर में छाए बादल।संवाद
अंबेडकरनगर। सोमवार का दिन मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बीता। सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर तक आसमान पर घने बादल छा गए, इससे मौसम सुहाना हो गया। तापमान सामान्य रहा, लेकिन नमी के कारण पैदा हुई उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 77 प्रतिशत आर्द्रता ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। उमस और बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहना जरूरी है।
विज्ञापन

किसान धान की बोआई की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से खेतों में नमी नहीं है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दो दिनों में अच्छी वर्षा हो जाती तो यह धान की पौध को गति देने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं बारिश, कहीं उमस

भीटी क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। लगभग साढ़े तीन बजे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ देर तक जारी रही। कटेहरी में दोपहर 12 बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। बारिश से कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन कुछ ही देर में उमस की स्थिति बन गई। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि यहां बारिश नहीं हुई। दोपहर के समय हवा की गति में भी कुछ वृद्धि देखी गई, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। आलापुर और जलालपुर क्षेत्र में सोमवार को मौसम सुहाना बना रहा। जमुनीपुर क्षेत्र में सोमवार को लगभग तीन बजे हल्की बारिश हुई। बारिश से कुछ देर के लिए मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed