फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The weather is getting worse, patients in OPD increase

Ambedkar Nagar News: मौसम बना रहा बीमार ओपीडी में बढ़े मरीज

Sat, 28 Jun 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The weather is getting worse, patients in OPD increase
जिला अस्पताल में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी और उमस से हर कोई परेशान है। ऐसे मौसम में बीमारियां भी तेजी से पांव पसार रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त के साथ त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शनिवार को 1000 के करीब मरीज ओपीडी पहुंचे। इसमें से करीब 300 मरीज पेट संबंधी और त्वचा संबंधी समस्याओं के थे। सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी कक्ष के बाहर तक लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन और त्वचा रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर रही।
विज्ञापन


डॉ. विवेक पांडेय शनिवार को मरीजों का उपचार कर रहे थे। उनके पास आने वाले मरीजों में पेट दर्द के सबसे अधिक मरीज थे। उन्होंने बताया कि मौसम में कभी गर्मी तो कभी हल्की बारिश के कारण ऐसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन सबसे बचने के लिए खानपान कर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को करीब 150 मरीज देखे हैं, जिनमें फंगल इंफेक्शन के मरीज अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed