फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The water level of the Sarayu increased by 28 cm in 24 hours

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 28 सेमी बढ़ा

Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Sarayu increased by 28 cm in 24 hours
.राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के चाडीपुर घाट पर शुक्रवार को बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 84.48 से बढ़कर 84.76 मीटर पहुंच गया। सरयू अभी खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर नीचे है। उतार-चढ़ाव को देखते हुए तहसील प्रशासन ने मांझा क्षेत्र में राजस्व टीमों को निगरानी के लिए लगाया है। जलस्तर बढ़ने से मांझा क्षेत्र के निचले हिस्सों में पानी पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

आराजी देवारा के किनारे बंधे तक पहुंचा पानी फिलहाल स्थिर है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी फिर बढ़ा तो बंधे के किनारे निचले रास्ते से गांव की सीमा तक पहुंच सकता है। मांझा क्षेत्र में नदी के उतार-चढ़ाव का असर निचले रास्तों और आसपास के इलाकों पर पड़ता है। ग्रामीण राजेश और धर्मेंद्र ने बताया कि अभी कोई परेशानी नहीं है। जलस्तर बढ़ने पर ही समस्या उत्पन्न होती है। ग्रामीण नदी की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। फिलहाल कहीं कोई परेशानी नहीं है, प्रशासन जलस्तर में बदलाव पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed