{"_id":"62853a9a83a3fb7251309d74","slug":"the-wall-collapsed-in-keeping-the-roof-the-death-of-the-young-man-ambedkar-nagar-news-lko631200073","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर रखने में ढही दीवार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर रखने में ढही दीवार, युवक की मौत
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के अढनपुर गांव में बुधवार देर शाम कच्ची दीवार पर छप्पर डालने के दौरान अचानक दीवार ढह गई। इससे मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या निवासी मुकेश (22) भीटी थाना क्षेत्र के अढनपुर निवासी वंशराज के घर रिश्तेदारी में आया हुआ था। वंशराज की पुत्री का विवाह 20 मई को होना है। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम मुकेश घर के सामने स्थित कच्ची दीवार पर छप्पर डलवा रहा था। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में मुकेश आ गया। गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मुकेश को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से चोटहिल होकर बेहोश हो चुका था। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भीटी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से वंशराज के घर में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिवार के सदस्यों में रोना-पिटना मच गया। (संवाद)