{"_id":"625ef8210146b67a4d186f79","slug":"the-villager-going-to-take-vegetables-was-crushed-by-the-jeep-died-ambedkar-nagar-news-lko6268784181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी लेने जा रहे ग्रामीण को जीप ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी लेने जा रहे ग्रामीण को जीप ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। नेशनल हाईवे 232 पर महरुआ बाजार में सोमवार देर शाम सब्जी लेने जा रहे ग्रामीण को जीप ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में ग्रामीण के पुत्र ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
महरुआ निवासी कलहू (46) बीती देर शाम घर से पैदल ही बाजार में सब्जी खरीदने जा रहा था। इसी बीच एनएच 232 पर सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारीजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिवारीजन जब तक कलहू को लेकर कहीं दूसरे अस्पताल जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।
इसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। जानकारी होने पर महरुआ पुलिस ने घर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दिवंगत के पुत्र विजय प्रताप ने मामले की तहरीर दी है। मामले में छानबीन कर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। ग्रामीण की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।