फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The underprivileged will get the right only from the caste-wise census: Rajbhar

जातिवार जनगणना से ही वंचितों को मिलेगा हक : राजभर

Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The underprivileged will get the right only from the caste-wise census: Rajbhar
अंबेडकरनगर। जातिवार जनगणना से ही वंचित समाज को उनका हक मिल सकता है। इसीलिए हम सावधान यात्रा निकाल रहे हैं। यह बातें सोमवार को सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहीं। वे सिकंदरपुर के मखदूमपुर बाग से सावधान यात्रा को हरी दिखाकर रवाना करने के लिए जिले में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावधान यात्रा के जरिए 75 जिलों में जाकर लोगों को निशुल्क शिक्षा, इलाज, रोजपरक शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। सपा के लोग मुझ पर भाजपा से मिलने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन वहां मुख्यमंत्री तक रहा व्यक्ति एमएलसी के चुनाव में ऐसे कम उम्र के व्यक्ति को प्रस्तावक बना देता है जिसके चलते नामांकन खारिज हो जाता है। ऐसा कर भाजपा की ही मदद करने वाले लोग अब आरोप लगा रहे हैं। जो जैसा होता है, वह वैसा ही सोचता है।
विज्ञापन

सावधान यात्रा को रवाना करने से पहले आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करें। जातिवार जनगणना की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसे लेकर तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को निशुल्क शिक्षा, निशुल्क इलाज के अलावा रोजगार परक शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। यात्रा का समापन 27 अक्तूबर को पटना में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दबे-कुचले लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। हमारी पार्टी ऐसे लोगों को हक दिलाने के लिए लड़ रही है आगे भी लड़ती रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, दीनदयाल राजभर, अशोक कुमार, संजय, रामचरन व गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
बाद में प्रेसवार्ता के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे। इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। सच्चाई तो यह है कि ऐसे आरोप लगाने वाले दलों की कोई जमीन ही नहीं है।

लखीमपुर खीरी में राजभर बस्ती में विरोध में पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर कहा कि हताश लोग इस तरह का काम कर रहे हैं। हम समाज के लिए काम कर रहे हैं। राजभर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का प्रस्ताव हमारे ही प्रयास से मिल पाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें बताया तो वे मेरे सुझाव से सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed