{"_id":"6aa1932099ae2c9d690faa81","slug":"the-underground-cable-fault-was-fixed-on-the-fourth-day-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-164561-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भूमिगत केबल का फॉल्ट चौथे दिन हुआ ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भूमिगत केबल का फॉल्ट चौथे दिन हुआ ठीक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने वाली भूमिगत केबल का फॉल्ट बुधवार को चौथे दिन ठीक कर दिया गया। मंगलवार रात पंप लगाकर गड्ढे से पानी निकाला गया। इसके बाद बुधवार सुबह मरम्मत शुरू हुई और शाम करीब चार बजे फॉल्ट ठीक कर लिया गया। बारिश के कारण लाइन को तत्काल चालू नहीं किया गया। अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार भोर में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कोटवा महमदपुर 132 केवी ट्रांसमिशन से जिला अस्पताल तक आई 33 हजार वोल्ट की भूमिगत केबल में पांच सितंबर को खराबी आ गई थी। इस दौरान अस्पताल को वीआईपी बिजलीघर से अस्थायी आपूर्ति दी जा रही थी। बिजलीकर्मियों को फॉल्ट का स्थान नहीं मिल पा रहा था। सात सितंबर को अयोध्या से लोकेटर मशीन मंगाकर फॉल्ट की स्थिति पता चली। मंगलवार को गड्ढे में पानी भर जाने से मरम्मत नहीं हो सकी थी। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि फॉल्ट ठीक करा दिया गया है।
200 गांवों की बिजली आज होगी बहाल
टांडा विद्युत वितरण खंड के 132 केवी उपकेंद्र में खराब 63 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्थापना कर दी गई है। बृहस्पतिवार को इससे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ट्रांसफार्मर 26 अगस्त को खराब हुआ था, जिससे डुहिया, पुलिस चौकी, पुंथर, मोहनगंज समेत करीब 200 गांव प्रभावित थे। दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही थी, लेकिन अधिक लोड के कारण लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी थी। एसडीओ ट्रांसमिशन आरपी पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।