फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The top ten criminal of the police station surrendered

थाने के टॉपटेन अपराधी ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The top ten criminal of the police station surrendered
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। हत्या सहित आठ आपराधिक घटनाओं में शामिल थाने के टॉपटेन अपराधी ने सोमवार को थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके विरुद्ध जहांगीरगंज कस्बे के नरियांव बावली चौक के निकट 20 अगस्त 2011 को सैलून में सेविंग करा रहे मखदूमपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर अरविंद सिंह टाटा की दिनदहाड़े हुए हत्याकांड सहित हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। कुछ समय पहले ही प्रशासन ने उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

सिंहपुर निवासी शिवप्रकाश उर्फ शनि सिंह जहांगीरगंज थाने का टॉपटेन अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही जिला प्रशासन ने उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

बीते दिनों न्यायालय ने प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस बीच उसने सोमवार को जहांगीरगंज थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अपराधी ने आत्मसमर्पण किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed