फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The teenager fell into the well, died

कुएं में गिरकर किशोरी की मौत

Thu, 20 Aug 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी हदीसुन्निशा (15)  पुत्री अमीरुल्लाह गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी सौतेली बहन खुशनुमा (8) को  लेकर घर से बाहर निकली। परिवारीजनों का कहना है कि वह कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि तभी उसे अचानक चक्कर आने लगा।
विज्ञापन


वह अपनी छोटी बहन का हाथ पकड़े हुए थी। चक्कर आने के दौरान वह एक कुएं के निकट पहुंची थी, जिसके चलते वह कुएं के अंदर गिर पड़ी। किशोरी सीधे पानी में गिरी और डूब गई, जबकि खुशनुमा ने अपने को बचाने के लिए कुएं की जगत में उगी घास को पकड़ लिया।
विज्ञापन


खुशनुमा की गुहार पर परिनवारीजन व ग्रामीण मौके  पर पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार खुशनुमा को बाहर निकाला। इसके बाद कुछ  युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरे और हदीसुन्निशा को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने  पर जब तक सम्मनपुर पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही परिजनों ने आननफानन  में हदीसुन्निशा को सुपुर्देखाक कर दिया था। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि  परिजनों के अनुसार हदीसुन्निशा को मिर्गी का दौरा आता था। गुरुवार को वह  अपनी छोटी बहन खुशनुमा के साथ किसी कार्य से बाहर निकली हुई थी।


जब वे  दोनों कुएं के निकट पहुंचे, तो हदीसुन्निशा को दौरा पड़ गया, जिससे वह कुएं  में गिर पड़ी। चूंकि उसने खुशनुमा का हाथ पकड़ रखा था, इसलिए वह भी अंदर  गिरी, लेकिन कुएं की जगत में ही फंस गई, जिससे सही सलामत बाहर निकाल लिया  गया। बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed