फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The teenager died by Current

करंट लगने से किशोरी की जान गई

Wed, 30 Sep 2015 10:57 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
केदारनगर क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी अलगू की पुत्री विद्या बुधवार सुबह  परिवार की महिलाओं के साथ प्रसाधन के लिए घर से बाहर निकली थी। रास्ते में वह टूटे पड़े एक बिजली के तार की चपेट में वह आ गई। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन


करंट लगने पर विद्या ने शोर मचाया तो साथ की महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कक्षा 11 की छात्रा विद्या की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक एक दिन पहले ही ऐनवां विद्युत उपकेन्द्र को तार टूटने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इब्राहिमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको शांत कराया। इसके बाद पंचनामा कर शव को सरयू के तट पर दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सैदापुर के कजरी जमालुद्दीनपुर गांव की रीता (30) पत्नी बलिकरन मंगलवार शाम हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी समय गांव के बगल से गुजरी एलटी लाइन का जम्फर निकलकर पास से  एचटी लाइन पर गिर पड़ा। शार्ट सर्किट से गांव के अधिकांश लोगों के विद्युत उपकरण जल गए।


बताया जाता है कि जिस हैंडपंप से रीता पानी निकाल रही थी, उससे विद्युत का अर्थ तार लगाया गया था, जिससे हैंडपंप में भी करंट दौड़ गया। इससे वह इसकी चपेट में आ गई। करंट का तेज झटका लगने से वह गिर पड़ी और बेसुध हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना से गांव में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed