{"_id":"623f5c7930a641251a42e3b7","slug":"the-team-of-hanswar-and-arusa-became-the-champion-ambedkar-nagar-news-lko623276421","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसवर व अरुसा की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसवर व अरुसा की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को जिला खो-खो संघ की ओर से जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग में हंसवर के खिलाड़ियों तो बालिका वर्ग में अरुसा के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खो-खो किट सौंपते हुए सम्मानित किया। साथ ही खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने की सलाह दी।
एकलव्य स्टेडियम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय तैराक राकेश शुक्ला ने दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा कि युवाओं के लिए खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि बेहतर कॅरियर का माध्यम हैं। ऐसे में युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपने कॅरियर की तलाश करनी चाहिए। बालक वर्ग का पहला मुकाबला अरुसा एवं टांडा की टीमों के मध्य हुआ। इसमें अरुसा की टीम 6-2 से विजयी रही। फाइनल मुकाबला हंसवर और अरुसा के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें अरुसा की टीम ने 13 अंकों का लक्ष्य दिया। हंसवर के खिलाड़ियों ने 14 अंक बनाकर जीत हासिल की।
बालिकाओं का फाइनल मुकाबला हंसवर और अरुसा के मध्य खेला गया। इसको 8-6 के स्कोर से अरुसा की बालिकाओं ने जीत दर्ज की। सभी विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खो-खो किट सौंपी। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि डॉ. श्वेता मिश्रा, खो-खो संघ अध्यक्ष हीरालाल यादव, सचिव रामकेश मौर्य, सुधीर चतुर्वेदी, गंगादीन यादव, मोहम्मद हसन, रवींद्र कुमार, मृतुंजय, दिनेश कुमार, शिवानंद यादव, मंगेश कुमार मन व रजत मौर्य आदि मौजूद रहे।