{"_id":"b4a75020f9d092d5ca8aa1b0173d6e94","slug":"the-surge-in-food-prices-from-transporters-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से खाद्य सामग्रियों के दामों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से खाद्य सामग्रियों के दामों में उछाल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते तीन दिनों से चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का प्रतिकूल प्रभाव बाजारों पर भी पड़ा है। महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए हड़ताल ने काफी समस्या खड़ी कर दी है। हड़ताल के चलते खाद्य सामग्रियों की आवक कम हो गई है। सब्जियों के दामों में 5 से 10 रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि एक तो पहले ही महंगाई थी उस पर से ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल ने इसमें और भी वृद्धि कर दी है। अरहर की दाल के दाम में तीन दिन में 10 रुपये की वृद्धि हो गई। तीन दिन पूर्व 140 रुपये प्रति किलो बिकने वाली अरहर के दाम 150 रुपये हो गया है। मटर, चना व उरद के दाम में भी 5 से 10 रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
हड़ताल का असर असर सब्जियों के दामों पर भी पड़ा है। टमाटर के दाम में 10 रुपये, परवर के दाम में 10 रुपये, प्याज के दाम में 15 रुपये, बैगन के दाम में 12 व गोभी के दाम में 5 से 7 रुपये की वृद्धि हुई। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी 5 से 10 रुपये की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता रामनरेश ने हड़ताल के चलते सब्जियों की आमद जिले में कम हो रही है। इससे सब्जियों के दामों में वृद्धि होना स्वाभाविक है। दाल विक्रेता चंदन ने कहा कि बाजार पर हड़ताल का सीधा प्रभाव पड़ा है। खाद्य सामग्रियों की आमद कम होने से दालों के दाम पर विशेष प्रभाव पड़ा है।