{"_id":"60e9db5a8ebc3e701742f68f","slug":"the-supporters-jumped-with-joy-as-soon-as-the-victory-was-announced-ambedkar-nagar-news-lko5863502116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की घोषणा होते ही खुशी से उछल पड़े समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की घोषणा होते ही खुशी से उछल पड़े समर्थक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को हुई मतगणना के बाद जब परिणाम घोषित हुआ, तो जीत का सेहरा बांधने वालों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई समर्थकों ने दी, तो जीत दर्ज करने वालों को फूल मालाओं से लाद दिया। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते हालांकि किसी भी प्रकार की विजयी रैली निकाले जाने पर रोक के चलते रैली तो नहीं निकली, लेकिन समर्थकों में उत्साह इतना अधिक था कि वे लगातार जीत के बाद नारे लगा रहे थे।
शनिवार को जब मतदान के बाद मतगणना प्रारंभ हुई, तो जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ती जा रही थी, वैसे-वैसे आगे चलने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ती गई। कुछ ही देर में एक-एक कर परिणाम आने लगे। जैसे ही प्रत्याशी की जीत की जानकारी हुई, वैसे ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनमें जश्न का माहौल हो गया। अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा नेता आनंद वर्मा की पत्नी देविका वर्मा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की, तो समर्थक खुशी से उछल पड़े।
एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई देने लगे, तो मिठाई का वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसी प्रकार से बसखारी में भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह, टांडा में निर्दल प्रत्याशी सुरजीत, जहांगीरगंज में निर्दल प्रत्याशी विनीता कनौजिया, रामनगर में सपा प्रत्याशी विकास यादव व जलालपुर में बसपा समर्थित प्रत्याशी त्रिभुवन की जीत की घोषणा हुई, तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल से हटकर कुछ दूर जाकर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।