फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The strike will continue till the demands are not met

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना

Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The strike will continue till the demands are not met
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का धरना मंगलवार को भी अकबरपुर विद्युत कार्यालय पर जारी रहा। धरने पर बैठे संविदा कर्मियों ने कहा कि उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि समस्याओं का जब तक समुचित निस्तारण नहीं हो जाता है, तब तक वे सभी धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष राजन चौधरी ने कहा कि संविदा कर्मचारी विभिन्न समस्याओं से जूझने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जुलाई 2021 से वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे में अल्प वेतन पाने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसी भी कर्मचारी को वर्दी तक प्रदान नहीं की गई है, कर्मचारियों को सुरक्षा किट देने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन

कई अन्य समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व में इन समस्याओं के निस्तारण की कई बार मांग की गई, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि समस्याओं का जब तक समुचित निस्तारण नहीं हो जाता तब तक वे सभी धरने पर डटे रहेंगे। इस मौके पर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, विकास तिवारी, अशोक सिंह, अंगद पाल, अजय शर्मा, योगेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed