{"_id":"68222d957873c964930b81da","slug":"the-streets-of-20-villages-will-be-illuminated-with-rs-44-lakh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-134543-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 44 लाख से जगमग होंगी 20 गांवों की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 44 लाख से जगमग होंगी 20 गांवों की गलियां
विज्ञापन
.गांव में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के ग्रामीण अंचल के गली-मोहल्लों और बाजार बिजली न आने पर भी जगमग होते रहेंगे। ग्रामीण इलाकों को शासन की दो प्रमुख योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इसके तहत करीब 44 लाख रुपये की लागत से 20 गांवों की प्रमुख गली, मोहल्लों और चौराहों पर 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट समेत 200 लाइटें लगाई जाएंगी। एक लाइट की कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई जा रही है। इन गांवों का चयन सांसद, विधायक, एमएलसी, जिपं अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।
जिले की 899 ग्राम पंचायतों में 23 लाख से अधिक आबादी निवास करती है। प्रदेश सरकार गांव को कस्बों की तर्ज पर विकसित करने में जुटी है। सड़क, पानी, बिजली के अलावा सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण कराकर गांव में ही ग्रामीणों की समस्या का निवारण करने में जुटी है। अब सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देकर बिजली की खपत को कम करने का बीड़ा उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना शुरू की गई है।
इस योजना के तहत जिले के 20 गांवों में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर गांव की गलियों को रोशन किया जाएगा। पांच विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से चयनित गांवों को डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष रखा जाएगा। यहां से स्वीकृति मिलने के उपरांत सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। यूपी नेडा के परियोजना निदेशक प्रवीण नाथ पांडेय के मुताबिक, गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था निर्बाध व बेहतर रखने के लिए घरों के मध्य यह लाइट लगाई जाएंगी।