फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The state government came true on the agenda of 100 days

100 दिन के एजेंडे पर खरी उतरी प्रदेश सरकार

Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The state government came true on the agenda of 100 days
अंबेडकरनगर। प्रदेश में भाजपा सरकार की दूसरी पारी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों को 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर उसको पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में सभी जिम्मेदारों ने पूरी निष्ठा के साथ लगातार कार्य कर उसे पूरा करने का कार्य किया है। वह बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 100 दिन के कार्य में शामिल मुफ्त राशन से 15 करोड़ पात्र लाभान्वित हुए। बड़े पैमाने पर अतिक्रमण से स्थलों को मुक्त कराया गया। अवैध पार्किंग स्थलों को मुक्त कराने के साथ 10 हजार पुलिस भर्ती के लक्ष्य को पूरा किया।
विज्ञापन

अपराधियों और माफिया की 844 करोड़ की अवैध संपत्तियों को जब्त किया। कहा कि भाजपा सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा करती है। अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed