{"_id":"6a8887def95f1b9f210bcd8a","slug":"the-snake-bit-me-while-i-was-taking-out-a-cold-drink-in-the-shop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163335-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दुकान में कोल्डड्रिंक निकालते समय सांप ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दुकान में कोल्डड्रिंक निकालते समय सांप ने काटा
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला इमरजेंसी में भर्ती संदीप कुमार। संवाद
अंबेडकरनगर। बारिश के बाद सांप के काटने घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को 10 लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को दुकान से ग्राहक के लिए कोल्डड्रिंक निकालते समय बेवाना क्षेत्र के ससपना गांव निवासी संदीप कुमार को सांप ने काट लिया। भाई सर्वेश ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। देर शाम तक उनकी हालत सामान्य बताई गई।
शुक्रवार को ही अहिरौली की निशा, सीधीपुर के उत्कर्ष और हसनपुर की गीता समेत कई अन्य लोगों को भी जिला अस्पताल लाया गया। रामगोपाल, सुरगपुर की हीमा, पूरे दरबार की हसीना बानो, जोगापुर के रमेश और रुदऊपुर की रुचि काे भी सांप ने काटा।
ईएमओ डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि छह मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य का इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। सभी की हालत सामान्य है। बारिश के बाद सर्पदंश के मामले बढ़ने से लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।