फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The second phase of the campaign ends

दूसरे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार थमा

Sun, 11 Oct 2015 10:27 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

प्रत्याशी अब घर घर जाकर लोगों से अपने समर्थन एवं जीत सुनिश्चित करने की कोशिशों में लगे हुे हैं। उधर चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए सोमवार को दोनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारियां प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रामनगर, जहांगीरगंज व बसखारी में चुनाव प्रक्रिया सकुशल निपटाने के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने पर है। इसके लिए प्रशासन ने पर्याप्त तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन


दोनों विकास खंडों में पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को सोमवार से रवाना किया जाएगा। इसके लिए वाहनों को एक दिन पूर्व ही हवाई पट्टी के निकट खड़ा करा दिया गया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव की तरह ही दूसरे चरण के चुनाव में भी पूरी सख्ती बरती जाएगी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा।

इस बीच दोनों विकास खंडों में रविवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार की गहमागहमी थम गई। इसके साथ ही जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी अब घर घर जाकर लोगों से मिलकर समर्थन की मांग कर रहे हैं।

मालूम बहो कि भीटी विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए कुल 70 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 87 पदों के लिए लिए कुल 432 प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन किया है।


कटेहरी विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए 57 व क्षेत्र पंचयत सदस्य के 108 पदों के लिए 544 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में दोनों विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य के 8 पद पर कुल 127 व क्षेत्र पंचायत  सदस्य के 195 के सापेक्ष कुल 976 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed