फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The scorching sun increased the trouble, there was silence on the roads in the afternoon

Ambedkar Nagar News: तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Tue, 13 May 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun increased the trouble, there was silence on the roads in the afternoon
पटेल नगर तिराहे पर पसरा सन्नाटा।
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को तेज धूप और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह से ही चढ़ते पारे ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप और गर्म हवाओं की तीव्रता इतनी बढ़ी कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि का संकेत दिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जनहित में लू से बचाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11 बजे के बाद जिलेभर में गर्मी की तीव्रता और बढ़ने लगी। ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर क्षेत्र तक लोग घरों में दुबकने को विवश दिखे। बाजारों में आवश्यक कार्यों के अलावा लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। अधिकतम तापमान में वृद्धि और लू जैसे हालातों ने आम नागरिकों की दिनचर्या पर असर डाला। शहर के मुख्य स्थान तहसील तिराहा, शहजादपुर बाजार, रोडवेज बस स्टैंड समेत अन्य क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे के बाद यातायात कम होता गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री छांव की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहे। अधिकांश लोग गमछा, टोपी या छाता लेकर ही बाहर निकले। लस्सी, जूस और शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ जरूर दिखी, पर सड़कें दिन भर सूनी रहीं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही। खेतों व बाहरी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक भी दोपहर के समय कार्य छोड़कर घर लौटते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी, बसखारी, जलालपुर, टांडा सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में भी तापमान का प्रभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। विद्यालयों में भी गर्मी का असर देखा गया। बच्चे स्कूल आते-जाते समय गर्मी और लू की चपेट में दिखे। इस कारण छोटे बच्चों को आने-जाने में अधिक कठिनाई हुई। अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। लू चलने की संभावना भी बनी हुई है।

----------
स्वास्थ्य विभाग ने कर रखी तैयारी
स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ ने दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। अधिक पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने, हल्के सूती वस्त्र पहनने व धूप में सीधे न निकलने की अपील की गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। लू से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed