{"_id":"67e1af9793b5336b7403b1d0","slug":"the-salesman-himself-had-stolen-from-the-beer-shop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131646-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेल्समेन ने ही बीयर की दुकान से की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेल्समेन ने ही बीयर की दुकान से की थी चोरी
Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के रामनगर में बीयर की दुकान से चोरी की वारदात को सेल्समैन ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार कर उसके पास से बीयर, नकदी व क्षतिग्रस्त डीवीआर बरामद किया है।
बीती 18 मार्च की रात रामनगर में बीयर की दुकान से संदिग्ध हालात में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की बीयर चोरी हो गई थी। चोरी के बाद सेल्समैन विकास यादव ने ही अगली सुबह पुलिस और दुकान मालिक को सूचना दी थी। इसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जांच शुरू की तो सेल्समैन की भूमिका शक के दायरे में आ गई।
सेल्समैन ने बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जहांगीरगंज के ग्राम लखनडीह निवासी विकास यादव को सोमवार की सुबह जयराम जनता इंटर काॅलेज रामनगर के पीछे सड़क के किनारे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से 1.02 लाख रुपये नकद, सात पेटी बीयर व एक क्षतिग्रस्त डीवीआर बरामद किया गया है। इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है।