फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The salary of the principal who does not give details of appointment will be stopped

Ambedkar Nagar News: नियुक्ति का ब्योरा न देने वाले प्रधानाचार्य का रुकेगा वेतन

Sat, 28 Sep 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Sep 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The salary of the principal who does not give details of appointment will be stopped
अंबेडकरनगर। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ा विवरण न उपलब्ध कराने वाले 60 विद्यालयों के प्रधानाचार्य का वेतन रोके जाने की तैयारी है। इसके लिए सभी विद्यालयों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 1981 से वर्ष 2020 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों व कर्मचारियों से उनकी नियुक्ति का ब्योरा मांगा है। जिले में 60 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। निर्देशों के बावजूद माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक व कर्मचारी नियुक्ति का विवरण देने में लापरवाही सामने आई है। बीते 13 सितंबर को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में बैठक कर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रभारी प्रधानाचार्य को विद्यालयों में नियुक्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की मूल पत्रावली प्रमाणित कर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अब 30 सितंबर तक पत्रावली उपलब्ध न कराने पर प्रधानाचार्य का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। नाम न छापने की शर्त पर एक प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले 2003 से 2020 तक का विवरण मांगा गया था। इसे तैयार भी कर लिया गया था लेकिन बाद में 1981 से पत्रावली मांगी गई है। अब उसे तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विवरण न देने पर होगी कार्रवाई
सभी स्कूलों को पूर्व में जानकारी दी जा चुकी है। समय पर पत्रावली न देने वाले प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। -गिरीश कुमार सिंह डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed