फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The purchase center in-charge was beaten up for not buying paddy

Ambedkar Nagar News: धान की खरीद न करने पर क्रय केंद्र प्रभारी को पीटा

Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The purchase center in-charge was beaten up for not buying paddy
बसखारी (अंबेडकरनगर)। धान की तौल जबरन कराने को लेकर बसखारी क्रय केंद्र प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने कुछ सरकारी अभिलेख फाड़ दिए तो कई उठा भी ले गए। तौल न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस पर एक नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

धान की बिक्री को लेकर केंद्रों पर जब तब होने वाले हंगामे के बीच अब क्रय केंद्र प्रभारी की पिटाई कर दी गई। मामला बखारी साधन सहकारी समिति से जुड़ा है। क्रय केंद्र प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद निवासी बिठलापुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वे शनिवार शाम तौल के बाद धान का चट्टा लगवा रहे थे। इसी बीच वजदहिया निवासी अवधेश उर्फ आल्हा यादव छह साथियों के साथ आए और बिना टोकन के जबरन धान की तौल का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

उन्हें कहा गया कि नियमानुसार ही तौल होगी। एक तो टोकन नहीं है, दूसरे तौल का समय भी समाप्त हो गया है। यह सुनते ही वे सब हमलावर हो गए। केंद्र प्रभारी के अनुसार उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जमीन पर गिर जाने के बाद भी पिटाई की गई। इसके साथ ही कई सरकारी अभिलेख फाड़ दिए जबकि कई उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी धमकी दी कि यदि धान की तौल न हुई तो जान से मार दिया जाएगा। सचिव ने इसके बाद संगठन व अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने देर रात थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
प्राथमिक सहकारी ऋण समिति कर्मचारी महासंघ ने रविवार को अकबरपुर साधन सहकारी समिति परिसर में आपात बैठक बुलाई। इसमें कहा गया कि साथी कर्मचारी की पिटाई के साथ ही धान खरीद की मशीन तोड़ दी गई है। रुपये की छिनैती भी हुई है। पुलिस ने ये धाराएं नहीं लगाई हैं। इन धाराओं को शामिल करते हुए अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

घटना से सभी सहकारी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। यदि दो दिन में कार्रवाई न हुई तो 21 दिसंबर से सभी केंद्रों पर धान खरीद व खाद का वितरण ठप कर दिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ल के अलावा, ओमप्रकाश यादव, दुर्गाप्रसाद पांडेय, नीरज त्रिपाठी, संतराम यादव व राकेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed