फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The procession of two Muharram took out with pomp

शानो-शौकत के साथ निकला दो मोहर्रम का जुलूस

Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The procession of two Muharram took out with pomp
अंबेडकरनगर। दो मोहर्रम को जुलूसे वरूदे कर्बला पूरे शानो-शौकत के साथ अकबरपुर में निकला। सोमवार देर शाम अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह से निकला अलम, ताबूत, दुलदुल व अमारी का जुलूस मंगलवार को भोर में अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर स्थित रौज ए फातमैन पर संपन्न हुआ। जुलूस में स्थानीय व बाहरी अंजुमन के सदस्यों ने जहां नौहाख्वानी व सीनाजनी की, तो वहीं उलमा ने कर्बला के शहीदों पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन

जुलूसे वरूदे कर्बला के नाम से प्रसिद्ध पूर्वांचल के ऐतिहासिक दो मोहर्रम के जुलूस में खराब मौसम व बारिश के बाद भी न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग भागीदारी करने के लिए पहुंचे। इर्दगिर्द के जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड अकबरपुर के तत्वावधान में जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

सोमवार देर रात बूंदाबांदी के बीच मौलाना सै. नूरुल हसन ने निकलने वाले जुलूस में अलम, ताबूत, दुलदुल व अमारी के बारे में विस्तार से देकर माहौल को भावुक बना दिया। मौलाना ने कहा कि दो मोहर्रम को इमाम हुसैन इंसानियत को बचाने के लिए अपने छोटे से काफिले के साथ कर्बला पहुंचे थे। इस काफिले में महिलाएं व छोटे बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन अध्यक्ष रेहान जैदी ने बताया कि इसके बाद निकले जुलूस में अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड, अंजुमन गुंचे अकबरिया, अंजुमन गुंचे दहन के अलावा अंजुमन जवानाने हुसैनी आजमगढ़, अंजुमन मासमिया जलालपुर, अंजुमन गुलशने इस्लाम मत्तूपुर आजमगढ़, अंजुमन अजादारे हुसैनी जाफराबाद जलालपुर के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की।
जुलूस परंपरागत रास्तों से होता हुआ मंगलवार भोर में अयोध्या मार्ग स्थित रौज ए फातमैन पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान या हुसैन, या अब्बास, या सकीना की सदाओं से पूरा माहौल गूंजता रहा। अंजुमन सचिव रजा अनवर ने जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन के सहयोग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जैबी रिजवी ने किया। इस मौके पर आरिफ अनवर, अली अस्करी नकवी, हसन अस्करी नकवी, इम्तियाज हुसैन, कल्बे हुसैन आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
नागपंचमी के मद्देनजर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उमड़ने को देखते हुए दो मोहर्रम के जुलूस को सकुशल निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन इस दौरान पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहा। इमामबारगाह से लेकर अकबरपुर अयोध्या मार्ग के साथ ही रौज ए फातमैन तक जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। एएसपी संजय राय लगातार जिम्मेदारों से जरूरी फीडबैक लेते हुए दिशा-निर्देश देते रहे। सीओ सदर अशोक कुमार व कोतवाल संजय पांडेय भी लगातार टीम के साथ जुलूस के रास्ते पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed