फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The population of three lakh remained in the dark overnight

रातभर अंधेरे में रही तीन लाख आबादी

Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The population of three lakh remained in the dark overnight
अंबेडकरनगर के उकरा गांव में बारिश के बाद भट्ठा परिसर में हुआ जलभराव। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद बुधवार शाम से शुरू हुई राहत की बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी दिन भर जारी रहा। इस दौरान कही मूसलधार तो कही हल्की बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में पेड़ों के टूट कर बिजली लाइन पर गिरने से टूटे तार व उखड़े बिजली के खंभों से जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी रही।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से लगभग आधे जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाके बुधवार पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। इसका खामियाजा तीन लाख आबादी को भुगतना पड़ा। आपूर्ति सुचारु बनाने में जुटे बिजली विभाग के कर्मचारी गुरुवार को भी दोपहर तक शहर में बिजली संकट को दूर कराने में असफल साबित हुए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ लगातार जारी बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में हुआ जलभराव भी लोगों की परेशानी को बढ़ाता रहा। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी आवागमन को लेकर हुई। जबकि किसानों के चेहरे लगातार बारिश से खिले नजर आए। खेतों में धान की रोपाई के काम ने अब तेजी पकड़ ली है। लगातार जारी बारिश के चलते अकबरपुर जाफरगंज मार्ग पर जामुन का पेड़ गिरने से तीन बिजली के खंभे व जर्जर तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बुधवार आधी रात से मरैला उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहजादपुर, पंडाटोला, शहजहांपुर, अब्दुल्लापुर, कृष्णानगर कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, नई बस्ती, सिझौली समेत कई अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद गुरुवार शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति को बहाल कराया जा सका। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन देहात फीडर से जुड़े गौहन्ना, कटरिया, चनवां, सोनगांव, अंधियरवा मीरपुर शेखपुर, लोरपुर ताजन, उसरा, बदलपुर समेत कई अन्य गांव क्षेत्रों में भी बुधवार रात से गुल हुई बिजली गुरुवार दोपहर तक बाधित रही। इसी प्रकार कुर्की फीडर, बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र समेत जिले के अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने भी बारिश से बाधित हुई बिजली व्यवस्था के कारण परेशानी झेली।
धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
लगातार हो रही बारिश ने धान किसानों के चेहरे खिला दिए। बारिश ने होने से सूखे जैसे हालात के कारण किसानों के चेहरे मुरझाने लगे थे। इस कारण जिले में धान रोपाई का कार्य भी पचास फीसदी तक ही हो पाया था। बुधवार शाम से शुरू हुए बारिश के सिलसिले के बाद से खेतों में धान रोपाई के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। अकबरपुर के किसान महेंद्र कुमार व भीटी के राजेंद्र कुमार ने बताया कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो धान रोपाई के कार्य में हुई देरी से होने वाले नुकसान की काफी हद तक भरपायी हो सकेगी।

जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह हुए जलभराव ने सभी परेशानी को और बढ़ा दिया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस व स्कूल जाने वालों को आवागमन में उठानी पड़ी। अकबरपुर अयोध्या मार्ग, कृषि भवन के निकट, शहजादपुर, नई सड़क, सब्जी मंडी, कलेक्ट्रेट के निकट, अकबरपुर कोतवाली के निकट के अलावा भीटी, केदारनगर समत कई अन्य क्षेत्रों में जलनिकासी के उचित इंतजाम न होने से सड़कों पर बरसात का पानी घंटों भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed