{"_id":"58b312844f1c1bc056830e31","slug":"the-polling-parties-reached-the-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
amar ujala
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के एक दिन पहले रविवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों तक पहुंच गईं। इससे पहले जिला मुख्यालय स्थित हवाईपट्टी से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का सिलसिला रविवार सुबह से शुरू हुआ। 1 हजार 418 पोलिंग पार्टियों के 5 हजार 672 कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्रों की तरफ रवाना किए गए। मतदान में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए 142 पोलिंग पार्टियों के 568 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
मतदान केंद्रों पर जाने के लिए सुबह से ही अकबरपुर नगर स्थित हवाईपट्टी पर मतदान कर्मचारियों व सुरक्षा बलों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हवाईपट्टी पर विधानसभावार टेंट लगाए गए थे। वहां से पार्टी संख्या के आधार पर पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। सभी विधानसभावार कैंपों पर ईवीएम के साथ अन्य आवश्यक सामग्री का मिलान किया गया।
हवाईपट्टी पर ही खड़े वाहनों से मतदान कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी संबंधित मतदान केंद्रों की तरफ रवाना हो गए। कर्मचारियों को वाहन तलाश करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वाहनों को भी विधानसभावार खड़ा किया गया था। रविवार दोपहर तक सभी चार विधानसभा सीट के लिए 5672 कर्मचारियों को रवाना किया गया। इसमें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 328 पार्टियों के 1312 कर्मचारी, कटेहरी में 384 पोलिंग पार्टियों के 1536 कर्मचारी, टांडा विधानसभा क्षेत्र में 308 पोलिंग पार्टी के 1232 व जलालपुर विधानसभा सीट के लिए 398 पोलिंग पार्टी के 1592 कर्मचारी शामिल रहे।