फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The police went to seize the house and returned empty handed

Ambedkar Nagar News: घर कुर्क करने गई पुलिस बैरंग लौटी

Sat, 06 Jul 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
The police went to seize the house and returned empty handed
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम कोर्ट के आदेश का पालन कराने और विवादित भवन को कुर्क करने पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस को शनिवार को मौके से बैरंग वापस लौटना पड़ा। जिस व्यक्ति का संबंधित भवन पर कब्जा है उसने परिवार सहित वहां से निकलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

प्रकरण राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव का है। गांव निवासी शिवप्रताप दुबे सेना में जम्मू कश्मीर के पुंज राजौरी में सूबेदार के पद कार्यरत हैं। उनकी पत्नी मनीषा दुबे ने बीते दिनों अधिकारियों से कहा था कि उन्हें व बच्चों को पति द्वारा बनवाए गए घर में जाने से रोका जा रहा है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद को देखते हुए बीते दिनों एसडीएम कोर्ट ने संबंधित भवन को कुर्क करने तथा वहां रिसीवर तैनात करने का निर्देश दिया था। इसी का पालन कराने के लिए शनिवार को राजेसुल्तानुपर थाने की पुलिस टीम वहां गई लेकिन संबंधित भवन में जो लोग मौजूद थे वह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुए। थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि रिपेार्ट प्रशासन को दी जा रही है। इसमें आगे जो निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed