फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The people took out public anger rally in protest against the government

सरकार के विरोध में सपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली

Fri, 07 Jan 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The people took out public anger rally in protest against the government
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में जनाक्रोश रैली में शामिल पूर्व सांसद व कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आलापुर में जनाक्रोश रैली निकाली। बाद में जगदीशपुर नरियांव हाल में पहुंचे सपाइयों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जनाक्रोश रैली जगदीशपुर नरियांव, मामपुर, नई बाजार, जहांगीरगंज होते हुए राजेसुल्तानपुर तिराहे पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में जनाक्रोश रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से आम जनता परेशान है। पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता खराब मौसम के बावजूद जगदीशपुर नरियांव में एकजुट हुए। इसके बाद यहां से निकली जनाक्रोश रैली जगदीशपुर, नरियांव, मामपुर, नई बाजार, जहांगीरगंज होते हुए राजेसुल्तानपुर तिराहे पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां पूर्व सांसद ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि इस सरकार से युवा, किसान, व्यापारी व जनता ऊब चुकी है। युवाओं को न तो नौकरी मिल रही है और न ही किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य। सरकार की मनमानी कार्यशैली से व्यापारी वर्ग भी त्रस्त है। इस मौके पर आलापुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र यादव, रणजीत सिंह, रजनीकांत यादव, अखिलेश यादव, पपलू, मोहम्मद मोबीन, विनोद प्रजापति व संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed