फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The officials returned, but the occupation of government land wasn't removed

Ambedkar Nagar News: सरकारी जमीन से नहीं हटा कब्जा, लौटे अफसर

Mon, 07 Sep 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The officials returned, but the occupation of government land wasn't removed
कटेहरी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करते स्थानीय लोग। संवाद
कटेहरी। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर सोमवार को प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम कटेहरी बाजार पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अधिकारियों को बिना अतिक्रमण हटाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतापपुर चमुर्खा निवासी सत्यम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पड़ोसी लालता प्रसाद समेत अन्य लोगों पर सरकारी भूमि पर टिन शेड लगाकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से कब्जेदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एई) मोहम्मद आमिर, अवर अभियंता (जेई) दिनेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कार्रवाई शुरू करने की कोशिश की तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के बीच कार्रवाई की स्थिति नहीं बन पाने पर टीम वापस लौट गई। इससे सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई फिलहाल टल गई है। एई मोहम्मद आमिर ने बताया कि कब्जेदारों को अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed