फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The occupants will be removed from Kanshi Ram Colony of Akbarpur

अकबरपुर की कांशीराम कॉलोनी से हटाए जाएंगे कब्जेदार

Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The occupants will be removed from Kanshi Ram Colony of Akbarpur
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर अंतर्गत अलग अलग क्षेत्रों में स्थित पांच कांशीराम आवासीय कॉलोनी में अवैध ढंग से रह रहे लोगों पर गाज गिर सकती है। लंबे समय से कांशीराम अवासीय कॉलोनी में जमे अवैध कब्जेदारों को शीघ्र ही आवास से बेदखल किया जाएगा। इसके लिए संबंधित का चिह्नांकन किया जा रहा है, जो लंबे समय से अवैध ढंग से संबंधित आवास में रह रहे हैं। एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने नगर पालिका परिषद अकबरपुर को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाए। ऐसे व्यक्तियों का चिह्नांकन किया जाए, जो अवैध ढंग से रह रहे हैं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोरों व छप्परनुमा घर में रह रहे व्यक्तियों को पक्के आवास का सपना पूरा हो, इसके लिए बसपा शासनकाल में कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनी की स्थापना की गई थी। योजना के तहत अकबरपुर नगर क्षेत्र में कुल पांच कांशीराम शहरी अवासीय कॉलोनी स्थापित है। इसमें कटरिया याकूबपुर, निबियहवा पोखरा, रतनपुर, शिवबाबा व गोविंद गनेशपुर में कांशीराम आवासीय कॉलोनी बनी है। तमाम जरूरी प्रक्रिया के बाद पात्रों को आवास भी आवंटित कर दिया गया। यह अलग बात है कि जिन्हें आवास का आवंटन किया गया है, उनमें से तमाम ऐसे हैं, जो अपने आवास में रहने के लिए गए ही नहीं। नतीजा यह रहा कि ऐसे आवासों में दूसरे लोग अवैध ढंग से रहने लगे।
विज्ञापन

इसकी शिकायत जिम्मेदारों से कई बार की भी गई, लेकिन कभी इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।
इस बीच गत सोमवार को टांडा नगर के सिकंदराबाद स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मचारियों ने आवास से बाहर किया । दो दिन तक चले इस अभियान से संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया था। इस कार्रवाई के बाद अब अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित पांच कांशीराम आवासीय कॉलोनी में अवैध ढंग से रह रहे लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों में स्थापित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रह रहे व्यक्तियों के सत्यापन का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। इसके लिए एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनी में रह रहे लोगों का सत्यापन कराया जाए। यदि कोई अवैध ढंग से इसमें रह रहा हो, तो उसे आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सत्यापन का कार्य कराकर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाए।

शीघ्र शुरू होगा सत्यापन
कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनी में रह रहे व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही सत्यापन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
-मोईनुल इस्लाम, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed