फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The municipality wrote a letter to deposit the outstanding revenue

Ambedkar Nagar News: बकाया राजस्व को जमा कराने के लिए पालिका ने लिखा पत्र

Sun, 28 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The municipality wrote a letter to deposit the outstanding revenue
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अपनी आय सुधारने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। इसके लिए पालिका ने विभागों को पत्र भेजा, लेकिन विभागों के अफसरों ने कर जमा कराने को सुध नहीं ली। जिससे पालिका के राजस्व में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन

पालिका के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में अभी समय है, लेकिन उससे पहले वह बकाया करों को जमा कराने की कोशिश की जा रही है। कई सरकारी विभाग ऐसे हैं, जहां से उसे राजस्व ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में लगातार पालिका के राजस्व में कमी आई है। नगर पालिका अपने क्षेत्र में बने सरकारी और गैर सरकारी भवनों का जलकर और गृहकर वसूल करता है। पालिका के बकायेदारों में बिजली विभाग, कृषि इंजीनियरिंग कालेज, पुलिस विभाग सहित कई अन्य विभाग हैं, जो नगर पालिका का जलकर और गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं। प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि नगर पालिका की आमदनी को बेहतर रखने के लिए विभागों में बकाया कर जमा कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में लगता है शिविर
नगरपालिका की ओर से गृह व जलकर को जमा कराने के लिए नगर के सभी वार्डों में अलग-अलग दिवस शिविर लगता है जिससे लोग आसानी से अपना कर जमा कर सकें। इन सबके बावजूद भी वार्डों में भी अपेक्षित कर जमा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed