{"_id":"62531b6364ebb47c5f56341b","slug":"the-movement-of-50-thousand-people-will-be-easy-ambedkar-nagar-news-lko625531652","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार लोगों का आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार लोगों का आवागमन होगा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। काफी दिनों से क्षतिग्रस्त अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। शीघ्र ही 36 करोड़ रुपये की लागत से अकबरपुर-इल्तिफातगंज तक 17.6 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राज लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन लखनऊ को सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव से पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इससे पहले कि बांड भरा जाता, आचार संहिता लग गई। इसके चलते निर्माण प्रक्रिया रुक गई थी। अब जबकि विधानसभा व एमएलसी चुनाव संपन्न हो चुका है, तो अब शीघ्र ही मार्ग का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाली बाजारों में सीसी रोड का निर्माण होगा। संबंधित मार्ग के निर्माण से लगभग 50 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। सड़क का निर्माण होने से लगभग 15 हजार लोगों को प्रतिदिन आवागमन में सुविधा मिलेगी।
अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। अकबरपुर से इल्तिफातगंज तक पड़ने वाले लगभग पांच दर्जन से अधिक गांवों के लोग तथा अन्य यात्री संबंधित मार्ग से होकर प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा बस्ती जनपद व अयोध्या मंडल को भी यह मार्ग जोड़ता है। मार्ग संकरा होने व बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से आए दिन संबंधित मार्ग पर हादसों में लोग घायल होते रहते हैं। सुचारु आवागमन के लिए मार्ग के चौड़ीकरण व निर्माण की मांग समय-समय पर आम लोगों की ओर से की जाती रही। इसे गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों ही राज्यमार्ग/जिले की प्रमुख सड़कों को टू लेन से जोड़ने की योजना के तहत शासन ने मार्ग निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी थी।
36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन लखनऊ को दी गई। विधानसभा चुनाव से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब बांड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, तो इसी बीच विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लग गई। इससे निर्माण से संबंधित प्रक्रिया स्थगित हो गई। अब जबकि विधानसभा चुनाव के साथ-साथ एमएलसी चुनाव भी संपन्न हो चुका है, तो ऐसे में अब फिर से निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि शीघ्र ही अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि 17.6 किमी. लंबे मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। अब तक यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है, जिसे अब 7 मीटर किया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर पड़ने वाली प्रमुख बाजारों केदारनगर, जमुनीपुर व अन्य बाजारों में सीसी रोड का भी निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से लगभग 50 हजार आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। कारण यह कि उनका आवागमन इसी मार्ग से होता है। मार्ग बन जाने से प्रतिदिन लगभग 15 हजार स्थानीय नागरिकों व यात्रियों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।
भीटी दोस्तपुर मार्ग का भी होगा निर्माण
सहायक अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि राज्यमार्ग/जिले को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग को टू लेन किए जाने की योजना के तहत भीटी से दोस्तपुर तक मार्ग का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ होगा। लगभग 27 किमी. लंबे इस मार्ग का निर्माण 35 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके निर्माण के लिए 6 एजेंसियों ने टेंडर डाला है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई भी 7 मीटर की जाएगी।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग के टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 36 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण कार्य 15 अप्रैल के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार से भीटी दोस्तपुर मार्ग का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
-शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण