फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The mourners cried after hearing the story of Karbala

Ambedkar Nagar News: करबला का किस्सा सुनकर रो पड़े अजादार

Fri, 27 Jun 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
The mourners cried after hearing the story of Karbala
जलालपुर के उर्दू बाजार स्थित इमाम बारगाह हुसैनी में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना रईस
किछौछा (अंबेडकरनगर)। मुहर्रम की पहली तारीख के साथ ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया है। कटघर मूसा गांव में शुक्रवार को कदीमी मजलिस में मौलाना सैय्यद इंतेजार मेहदी ने कहा कि हजरत अली हक के साथ हैं और हक अली के साथ है। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने सिर्फ इस्लाम ही नहीं बल्कि पूरी इंसानियत को बचाने के लिए कुर्बानी दी।
विज्ञापन

कहा कि यजीद उस दौर में इंसानियत को कुचलना चाहता था, लेकिन इमाम हुसैन ने 72 साथियों के साथ कर्बला में अपनी जान देकर सत्य और इंसाफ की राह को जिंदा रखा। मौलाना ने जनाबे सकीना पर कर्बला के बाद ढाए गए जुल्म का जिक्र किया, जिससे मजलिस में मौजूद अजादार भावुक होकर रो पड़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम मुहर्रम का चांद नजर आते ही बसखारी के हैदरी इमामबारगाह में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस के दौरान मर्सिये पढ़े गए और शहीदों की याद में मातम किया गया। इससे पहले एक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बच्चों ने अलम लेकर शिरकत की। जुलूस हैदरी मस्जिद से चलकर हैदरी इमाम बारगाह तक पहुंचा। ताजियादार तालिब अली आशू ने बताया कि एक से दस मुहर्रम तक रोजाना मजलिस, जुलूस और मातम का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिदान के लिए याद किए जाएंगे इमाम हुसैन
फोटो- 20
हजरत इमाम हुसैन का बलिदान सभी को निष्पक्ष और समतावादी समाज बनाने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। इमाम हुसैन को उनके निस्वार्थ बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक सच्चाई और न्याय के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

- मौलाना सैयद अहमद
भाईचारा बढ़ाएं युवा
फोटो- 21

मोहर्रम इस्लामी वर्ष का पहला महीना है और यह त्याग बलिदान तथा इंसाफ की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। युवाओं से अपील है कि वे कर्बला से सबक लेते हुए समाज में आपसी भाईचारा सच्चाई और न्याय को बढ़ावा दें।
- मौलाना कलीम अशरफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed