{"_id":"60bd0ca28ebc3e2e3545bf63","slug":"the-missing-elderly-reached-home-due-to-the-efforts-of-the-policemen-ambedkar-nagar-news-lko581275632","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के प्रयास से लापता बुजुर्ग पहुंचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के प्रयास से लापता बुजुर्ग पहुंचा घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डायल 112 की पुलिस टीम ने घर से लापता हुए बुजुर्ग को उसके परिवारीजनों से मिलाने का सफल प्रयास किया। अंबेडकरनगर डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक एनएन शर्मा ने बताया कि टीम के सिपाही उत्पल राठौर व रामनवल का सराहनीय योगदान है।
बताया कि शनिवार शाम करीब सवा 6 बजे बसखारी थाना क्षेत्र के बेलापरसा गांव निवासी खुशीराम ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी कि गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति आ गया है। वह अपना नाम पता नही बता पा रहा है, उसे पुलिस मदद की जरूरत है। गांव पहुंचने पर सूचना के मुताबिक एक बुजुर्ग मौजूद मिला। इसके बाद टीम ने पहचान के लिए सोशल मीडिया पर बुजुर्ग की फोटो भेजी।
कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उसकी पहचान अनवर निवासी शिसरा गोलपुर थाना सम्मनपुर बतायी। टीम ने परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर टीम बुजुर्ग को अपने वाहन से उसके घर के लिए लेकर रवाना हुई। घर पहुंचने के बाद उनके परिजन सुपुर्द किया। परिजनों ने बताया कि अनवर की मानसिक स्थिति ठीक नही है। सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया। (संवाद)