{"_id":"606362928ebc3ee64917db05","slug":"the-miscreants-beat-up-the-young-man-and-took-away-10-thousand-rupees-ambedkar-nagar-news-lko5719030151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को मारपीट कर छीने 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक को मारपीट कर छीने 10 हजार रुपये
विज्ञापन
महरुआ। बाइक सवार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर 10 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की गुहार पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही युवक से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मामला महरुआ थाना क्षेत्र का है। भीटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतपुर के मजरा खमपुर निवासी विशाल धुरिया बीते रविवार को सुल्तानपुर जनपद के सेमरी स्थित अपने मामा के घर गया था। बताया जाता है कि विशाल ने बीते दिनों मामा के नाम की पर्ची पर गन्ने की बिक्री की थी। उसी का पैसा लेकर वह घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जब वह बरामदपुर नरहरपुर के बीच पहुंचा, इसी बीच बाइक सवार चार बदमाश मौके पर पहुंचे और उसे रोक लिया।
वह कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया और आनंदनगर की तरफ भाग निकले। जब तक पीड़ित की गुहार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी दूर जा चुके थे। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही युवक से पूछताछ की। बाद में युवक थाने पहुंचा और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।