फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The member of the Women's Commission enquired about the condition of the patients

Ambedkar Nagar News: महिला आयोग की सदस्य ने जाना मरीजों का हाल

Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
The member of the Women's Commission enquired about the condition of the patients
जिला अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य किट व मिठाई देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।
अंबेडकरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर मातृ शिशु विंग के साथ ही वन स्टॉप सेंटर का जायजा लिया। महिलाओं से बातचीत की। साथ भर्ती महिलाओं में स्वास्थ्य किट व मिठाई का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

आयोग सदस्य पहले जिला अस्पताल स्थित मातृ शिशु विंग पहुंचीं। उन्होंने वार्ड में भर्ती महिलाओं से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की। इस बीच भर्ती महिलाओं में मिठाई व स्वास्थ्य किट वितरित किया। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर वहां मौजूद पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि जिले को कुपोषणमुक्त करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों से मुलाकात की। जिम्मेदारों से कहा कि बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने चिंतौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। योजनाओं के बेहतर संचालन का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed