फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The market increased due to the threat of Karva Chauth

Ambedkar Nagar News: करवाचौथ की धमक से बाजार में बढ़ी चमक

Fri, 03 Oct 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The market increased due to the threat of Karva Chauth
अकबरपुर के श​हजादपुर बाजार में कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं।
अंबेडकरनगर। त्योहारी सीजन ने बाजारों की रौनक दोगुना हो जाती है। नवरात्र के समापन के बाद करवा चौथ का त्योहार आ रहा है। इसकी धमक से शहर के बाजारों में चमक बढ़ गई है। करवा चौथ के चलते बाजारों में सोलह श्रृंगार से लेकर सजावटी थालियों की मांग बढ़ी गई है।
विज्ञापन

इस समय सबसे ज्यादा रौनक महिलाओं से जुड़ी दुकानों पर दिखाई दे रही है। बाजारों में चुनरी, चूड़ियां, सोलह शृंगार, सजावटी थालियां, करवे और सजावटी सामान खूब बिक रहे हैं। दुकानदार भी त्योहार को देखते हुए नए-नए ऑफर और स्कीमें निकाल रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। खासकर कपड़ों की दुकानों में ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


शहजादपुर दुकानदार मो. मुअज्जम का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। त्योहारों के चलते कपड़ों की दुकानों पर खास भीड़ देखी जा रही है। शहजादपुर के दुकानदार भरत भूषण ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद ऑफलाइन बाजारों का आकर्षण कम नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में यह भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed