{"_id":"56ed8b684f1c1bd45b8b5067","slug":"the-market-has-ready-gathered-buyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए बाजार, उमड़ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए बाजार, उमड़ रहे खरीदार
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
होली के मद्देनजर कचरी -िचचिप्स बेचता एक दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर युवाओं व बच्चों में उत्साह है। वे तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच ड्राई फ्रूट, मिठाई व वस्त्र उद्योग में तेजी आने लगी है। महंगाई के दौर में ग्राहकों को लुभाने के लिए इनसे जुड़े कारोबारी दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़ों पर जहां विभिन्न प्रकार के आफर दिए जा रहे हैं, वहीं मिठाइयों की शुद्धता के दाले किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में छेने की मिठाई की खास तैयारी है, तो शहरी क्षेत्र में काजू की बर्फी का पहली पसंद बनी हुई है। अकबरपुर नगर के एक मिष्ठान विक्रेता संजय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होली में उनकी दुकान से सामान्य मिठाइयों के साथ ही ड्राई फू्रट्स की बिक्री ज्यादा होती है। काजू से बनी कई तरह की मिठाइयां इस बार बनाई जा रही हैं। क्योंकि काजू की बर्फी खरीदने के लिए सभी वर्ग के लोग आते हैं।
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार ने बताया कि इस वर्ष रेडीमेड कपड़ों के दामों में वृद्धि अवश्य हुई है, लेकिन ग्राहकों को लुभाने के लिए 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पुरुषों के अलावा महिलाओं के भी कपड़ों के दाम में 10 से 15 प्रतिशत छूट के आफर हैं। इसे देखते हुए कॉटन के कपड़ों का स्टाक और भी मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
होली पर्व में चिप्स का भी कारोबार गति पकड़ रहा है। शहजादपुर के किराना व्यवसाई मोहम्मद समी ने बताया कि उन्होंने पर्व को देखते हुए कई तरह के चिप्स मंगवा रखे हैं। इनकी बिक्री भी ठीक ठाक हो रही है। गत वर्ष की अपेक्षा दाम जस के तस ही हैं। इसके अलावा चूड़ी व अन्य सौंदर्य सामग्रियों की बिक्री ने भी गति पकड़ ली है।