{"_id":"693da0e9f3e74365110d9c7c","slug":"the-life-of-lord-rama-is-a-symbol-of-ideals-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-147005-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भगवान राम का जीवन आदर्शों का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भगवान राम का जीवन आदर्शों का प्रतीक
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रवाचक साध्वी राधिका किशोरी।
Link Copied
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। जैतपुर के तमसा नदी तट स्थित बाबा जगदेव मंदिर में श्रीराम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को प्रवाचक साध्वी राधिका किशोरी ने भगवान राम के नामकरण संस्कार और अहिल्या उद्धार प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या में महर्षि वशिष्ठ ने राजा दशरथ के चार पुत्रों का नामकरण किया। ज्येष्ठ पुत्र का नाम राम, द्वितीय भरत, तृतीय लक्ष्मण और चतुर्थ शत्रुघ्न रखा गया। महर्षि विश्वामित्र ने अपने यज्ञ की रक्षा और राक्षसों के संहार के लिए राम और लक्ष्मण को वन ले जाने का अनुरोध किया। वन में भगवान राम ने ताड़का सहित अन्य राक्षसों का वध कर धर्म की स्थापना की। मार्ग में वे अहिल्या आश्रम पहुंचे। वहां एक शिला के पास तुलसी का हरा पौधा देखकर भगवान राम ने विश्वामित्र से उसके बारे में पूछा। विश्वामित्र ने भगवान राम को बताया कि यह शिला वर्षों से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रही है। महर्षि गौतम के श्राप से पत्थर बनी माता अहिल्या, प्रभु श्रीराम के चरण स्पर्श से पुनः अपने वास्तविक स्वरूप में लौट आएंगी। यह सुनकर भगवान राम ने अपने कोमल चरण से शिला को स्पर्श किया। प्रभु के चरण स्पर्श मात्र से शिला माता अहिल्या में परिवर्तित हो गईं और वे श्राप से मुक्त हो गईं। भगवान राम का जीवन आदर्शों का प्रतीक है। उनका प्रत्येक कार्य मर्यादा, करुणा और धर्म की स्थापना के लिए होता है। प्रभु की शरण में आने मात्र से जीवन के सबसे कठिन बंधन भी टूट जाते हैं। इस दौरान अरविंद सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजकुमार, शिवप्रसाद राजेंद्र ,संजय, मिठाई लाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।