फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The inspector slapped the PRD jawan, CO is investigating

Ambedkar Nagar News: दरोगा ने पीआरडी जवान को मारा थप्पड, सीओ कर रहे जांच

Sat, 10 May 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The inspector slapped the PRD jawan, CO is investigating
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। पीआरडी जवान के टोपी भूलने पर दारोगा ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से आहत जवान ने थाने में दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि दारोगा शराब के नशे में था।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के अगरौली गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद कटका थाने पर पीआरडी जवान हैं। शुक्रवार रात वह उसकी ड्यूटी मुंडेहरा चौक पर लगाई गई थी, लेकिन अचानक थाने पर मारपीट की घटना से घायल कई लोग थाने पर आ गए। इसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए उन्हें सीएचसी भियांव सेमरा भेजा गया था।
विज्ञापन

वहीं, जब वह मेडिकल कराने के बाद जब वापस आए तो थाने मोबाइल वाहन क्षेत्र में रात गश्त के लिए निकल रहा था। आरोप है कि तभी गाड़ी में बैठने के लिए पहुंचे दरोगा अरविंद सिंह ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान मुंडेहरा बाजार चेक करते हुए रफीगंज चौकी पर पहुंच गए। तभी दरोगा ने पीआरडी जवान से टोपी लगाने के लिए कहा, लेकिन उस समय उनके पास टोपी नहीं थी और उसने बताया कि वह जब मेडिकल कराने अस्पताल गया था तो वहीं पर उसकी टोपी छूट गई। इस बात से नाराज दरोगा उनके साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ों की बरसात कर दी। वहीं, नौकरी से निकलवाने की भी धमकी भी दी। पीड़ित जवान ने अब थाने पर दरोगा की करतूत को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एसपी को देंगे रिपोर्ट
अगर पीआरडी जवान के साथ इस तरीके की घटना हुई है तो वह बहुत ही गलत है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी।

अनूप कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed