फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The innocent child was shot for opposing molestation of the mother

Ambedkar Nagar News: मां से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मासूम को मारी थी गोली

Wed, 20 May 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The innocent child was shot for opposing molestation of the mother
सुलेमपुर। हंसवर इलाके में दो दिन पूर्व आठ वर्षीय बालिका को गोली मारने के मामले में बुधवार को मां ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में मोनिस व उसके साथी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर की महिला पिछले चार वर्षों से हंसवर में अपनी बहन के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। 18 मई की दोपहर तीन बजे वह अपने घर के बाहर दुकान में बैठी थी। इसी दौरान वहां गांव का ही रहने वाले रिश्तेदार मोनिस अपने एक साथ के साथी के साथ पहुंचा और सामान लेने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। यह देख उनकी बेटी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि मोनिस ने बेटी की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी थी, जिसमें उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी के परिजन उनको व उनकी बेटी को लेकर पहले निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद जहांगीरगंज, आजमगढ़ और फिर लखनऊ ले गए थे। जहां उनकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला का आरोप है कि आरोपी के परिजन पहले इलाज का आश्वासन देकर तहरीर देने से मना करते रहे। थानाध्यक्ष अभिनेश कुमार ने बताया कि परजिनों को बुलाया गया है, तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed